देशभर में हो रहे विरोध और लगातार आ रही तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच आज निर्भया गैंगरेप के नाबालिग दोषी की रिहाई तय मानी जा रही है। कल नाबालिग दोषी को नाबलिग सुधार गृह से अज्ञात स्थान पर शिफ्ट किया गया था।
देररात महिला आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाकर नाबालिग की रिहाई पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को होने वाली उसकी रिहाई पर रोक नहीं लगाई। इस पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी। ऐसे में नाबालिग की रिहाई का रास्ता साफ है।
बताया जा रहा है कि इस गैंगरेप मामले में दूसरे आरोपियों के वकील एपी सिंह ने नाबालिग दोषी के जान के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस से उसे बदायूं उसके घर तक छोड़कर आने के लिए कहा है।
यही नहीं उसे बदायूं में भी सुरक्षा मिले इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखा है। रविवार को रिहा हो रहा नाबालिग दोषी अब 20 साल का हो चुका है। वह बदायूं का ही रहने वाला है।
वकील ने की रिहाई के बाद घर तक छोड़ने की अपील
नाबालिग दोषी को शुक्रवार को जिस अज्ञात जगह पर शिफ्ट किया गया था उसे वहीं से रिहा कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने उसके पुर्नवास के लिए योजना बना रखी है।
उसे रिहाई के समय सिलाई मशीन के साथ एक बार 10 हजार रुपये नगद भी दिया जाएगा। जिसकी मदद से वह जेल से रिहा होने के बाद सिलाई की दुकान किराये पर लेकर खोल सके।
ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योकि वह बाल सुधार गृह में रहकर सिलाई का काम सिखा है। सूत्रों की माने तो सुरक्षा कारणों के चलते उसे रविवार को कहा से कब रिहा किया जाएगा इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी जाएगी।
क्योंकि उसके रिहाई को लेकर विरोध शुरू हो गया है। संभव है कि दिल्ली पुलिस उसे बदायूं तक छोड़कर आए। शनिवार को निर्भया के माता पिता समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने बाल सुधार गृह के सामने उसके रिहाई के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
नाबालिग की सुरक्षा के लिए सीएम को लिखा पत्र
खबर ये भी है कि इस गैंगरेप मामले में दूसरे आरोपियों के वकील एपी सिंह ने नाबालिग दोषी के जान के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस से उसे बदायूं उसके घर तक छोड़कर आने के लिए कहा है।
यही नहीं उसे बदायूं में भी सुरक्षा मिले इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखा है। रविवार को रिहा हो रहा नाबालिग दोषी अब 20 साल का हो चुका है। वह बदायूं का ही रहने वाला है।
नाबालिग दोषी को शुक्रवार को जिस अज्ञात जगह पर शिफ्ट किया गया था उसे वहीं से रिहा कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने उसके पुर्नवास के लिए योजना बना रखी है।
किसी को नहीं पता कब होगी रिहाई
उसे रिहाई के समय सिलाई मशीन के साथ एक बार 10 हजार रुपये नगद भी दिया जाएगा। जिसकी मदद से वह जेल से रिहा होने के बाद सिलाई की दुकान किराये पर लेकर खोल सके।
ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योकि वह बाल सुधार गृह में रहकर सिलाई का काम सिखा है। सूत्रों की माने तो सुरक्षा कारणों के चलते उसे रविवार को कहां से कब रिहा किया जाएगा इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी जाएगी। क्योंकि उसके रिहाई को लेकर विरोध शुरू हो गया है।
संभव है कि दिल्ली पुलिस उसे बदायूं तक छोड़कर आए। शनिवार को निर्भया के माता पिता समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने बाल सुधार गृह के सामने उसके रिहाई के विरोध में प्रदर्शन भी किया। (ये भी पढ़ें : पोर्न स्टार की छवि तोड़ने के लिए ये करना चाहती हैं सनी लियोनी)