फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू के बी.डिजाइन कोर्स में दाखिले की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- मास्टर ऑफ डिजाइन में दाखिले के लिए भी कार्यक्रम हुआ जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के बैचलर ऑफ डिजाइन और मास्टर ऑफ डिजाइन कोर्सेज में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दाखिले के लिए https://saarthi.dtu.ac.in/admissions2026_27/ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। दाखिला बी.डिजाइन में 120 और एम.डिजाइन में 45 सीट दाखिले के लिए उपलब्ध है। दाखिले के लिए 85 फीसदी सीट दिल्ली के उम्मीदवारों और बाकी सीट बाहरी के लिए आरक्षित है। दाखिले के लिए यूसीईईडी 2026 स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे। बी.डिजाइन कोर्स में दाखिले के लिए पहले चरण की मेरिट लिस्ट 20 मई को जारी होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को दाखिले के लिए दस्तावेज के साथ 25 मई को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण की सूची 29 मई और आखिरी सूची 10 जून को जारी की जाएगी। खाली सीटों पर स्पॉट राउंड दाखिले 24 जुलाई को होंगे। वहीं एम.डिजाइन कोर्स में दाखिले के लिए पात्र उम्मीदवारों की पहले चरण की सूची 22 मई को जारी की जाएगी। इसके दाखिले 29 मई को होंगे। इसी तरह से दूसरी सूची पांच जून को जारी होगी। स्पॉट राउंड दाखिला 24 जुलाई को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें