फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीडीए का ‘हरित मंथन 2026’ हैकाथॉन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। डीडीए ने राजधानी में शहरी हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हरित मंथन 2026’ राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन का शुभारंभ किया है। 17 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं। डीडीए ने इस पहल को दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टार्टअप इकोसिस्टम और उधमोदय फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया है। कार्यक्रम का पहला दिन इंद्रप्रस्थ पार्क स्थित माया आर्ट गैलरी में मेंटरशिप और विचारों के परिष्कार के लिए समर्पित है, जबकि दूसरे दिन अटल अक्षय ऊर्जा भवन में अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। इसके परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। हैकाथॉन में दो प्रमुख ट्रैक रखे गए हैं। पहला ‘टेक्नोलॉजी चैलेंज’ है, जिसमें डिजिटल और डेटा आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे, जबकि दूसरा ‘पॉलिसी चैलेंज’ है, जो शहरी पारिस्थितिकी के लिए बेहतर नीतिगत ढांचा तैयार करने पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें