फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू के एसओएल में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिले से पहले एक जून से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी रहेगी
विज्ञापन


-30 सितंबर तक ले सकेंगे दाखिला, छात्रों की सहूलियत के लिए फॉर्म भरवाने में भी की जाएगी मदद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 19 स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। यह एसओएल में दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। इस प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर तक छात्र दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले एक जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक बड़ी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं। दाखिले के साथ पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया दस या 11 जून को शुरू की जाएगी जो 30 सितंबर तक चलेगी। इससे पहले एक जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। अभी पंजीकरण प्रक्रिया बंद नहीं किया जा रहा है। एसओएल में पहली बार पहले पंजीकरण करने की व्यवस्था को शुरू किया गया है। छात्र एसओएल में दाखिला लेकर नियमित कॉलेज में सीट आवंटन होने पर भी दाखिला ले सकते हैं। उन्हें अपना एसओएल वाला दाखिला रद्द करना होगा। उसके बाद उन्हें फीस का कुछ हिस्सा काटकर वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओएल छात्रों की सहूलियत के लिए उनकी फॉर्म भरवाने में भी मदद करेगा। इसमें बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला होता है और कोर्स संबंधी योग्यता को भी देखा जाता है। यहां सीटों की संख्या असीमित होने के कारण हर साल एक लाख 30 हजार से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं। पंजीकरण के समय छात्रों को इस बात का ध्यान रखना है कि उन्हें वही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना है जो कि चालू हो। छात्र को इस नंबर व आईडी को पूरी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रखना होगा। छात्र अपने किसी अन्य सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स के साथ एसओएल से पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें