फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यासी गए जेल, चीनी मिल ने रोकी पेराई

Mon, 25 Jan 2016 02:35 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यासी एनके शर्मा की गिरफ्तारी होने से नाराज मोदी शुगर मिल मैनेजमेंट ने रविवार को पेराई सत्र ठप कर दिया है। अचानक पेराई रुकने से किसानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उन्हने मिल के बाहर तीन घंटे जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर गन्ने की तौल कराई। साथ ही इस मामले में कोई फैसला होने तक किसानों को मिल पर और गन्ना नहीं लाने की सलाह दी गई है।

मोदी शुगर मिल पर गन्ना किसानों के करीब 150 करोड़ रुपये बकाया होने के चलते शनिवार को एसडीएम अतुल कुमार की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी।

बैठक में निर्णय नहीं निकलने पर किसानों की मांग के चलते पुलिस ने बैठक में मौजूद मिल के अध्यासी एनके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अध्यासी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मिल मैनेजमेंट ने फैक्ट्री में पेराई सत्र ठप कर दिया। इसके चलते फैक्ट्री के बाहर खड़ी करीब 200 गन्ना लदी बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली वाले किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।

दोपहर 12 से शुरू हुुआ हंगामा तीन बजे तक चला। एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम अतुल कुमार, सीओ राजेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप मौके पर पहुंचे।

हंगामे के मद्देनजर पीएसी, भोजपुर और निवाड़ी थाना पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। इसी बीच विधायक सुुदेश शर्मा, भाकियू नेता हरेंद्र नेहरा, गन्ना समिति के उप चेयरमैन सतपाल मनोटा, बिट्टू खंजरपुर, सतेंद्र तोमर आदि किसान नेता मौके पर पहुंच गए और मिल के बाहर खड़े किसानों के गन्ना की तौल कराने की मांग की।

जिस पर प्रशासन ने जानकारी कर मिल के तौल कर्मियों को बुलाया और तौल शुरू कराई। देर शाम तक मिल पर गन्ना तौल जारी है। इसके अलावा एसडीएम ने मिल संबंधी निर्णय होने तक किसानों से मिल पर गन्ना नहीं लाने की बात कही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें