फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कूलर की कीमतों ने बढ़ाई तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले महंगे हुए कूलर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली । दिल्ली में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से केवल पंखे के सहारे रहना असंभव हो गया है। ऐसे में कूलर और एसी काफी जरूरी हो गए हैं। हालांकि, बढ़ती मांग के बीच कूलर की कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं। लोकल और ब्रांडेड दोनों तरह के कूलरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में कूलरों की कीमत में 15-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। लोगों का कहना है कि लोकल कूलरों पर केवल एक सीजन की गारंटी दी जा रही है। वहीं, कंपनी के ब्रांडेड कूलरों की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदारों का कहना है कि मोटर, प्लास्टिक बॉडी और अन्य उपकरणों की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि, गर्मी को देखते हुए बढ़ी कीमतों पर भी कूलर खरीदना मजबूरी हो गई है। लोगों का कहना है कि चिलचिलाती गर्मी में बिना कूलर या एसी के जीना मुश्किल हो गया है। वहीं, दुकानदारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कूलर की मांग में और तेजी आएगी, जिससे कीमत और बढेंगी।

बॉक्स पहले अब

पर्सनल कूलर 3,000-7,000 4500-9000

टावर कूलर 6,000-10,000 8000-12000

डेजर्ट कूलर 9000-15,000 10000-17000+

कोट

इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है। कूलर के स्पेयर पार्ट महंगे होने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। राजेश कुमार, कूलर विक्रेता

पिछले साल के मुकाबले इस बार ब्रांडेड-नॉन ब्रांडेड कूलरों के दाम बढ़े हैं। ग्राहक ज्यादा आ रहे हैं। इमरान अली, दुकानदार

इतनी गर्मी में केवल पंखे के सहारे रहना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कूलर खरीदना पड़ रहा है। रोहन शर्मा, ग्राहक

लोकल कूलर भी महंगे हो गए हैं। सिर्फ एक सीजन की गारंटी है। गर्मी से राहत के लिए खरीदना पड़ रहा है। अंकित गुप्ता, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें