फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाला प्रीतम श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में मुख्य समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने शुक्रवार को बाला प्रीतम श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। गुरुद्वारा बंगला साहिब, रकाबगंज साहिब, सीसगंज साहिब व बाला साहिब में गुरमत समागम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित भाई लखी शाह वणजारा हॉल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।
समारोह में डीएसजीएमसी ने गुरमत संगीत में योगदान के लिए डॉ. गुरनाम सिंह को शिरोमणि कीर्तनिए अवॉर्ड और 74 वर्षों से कीर्तन सेवा निभा रहे 90 वर्षीय भाई स्वर्णजीत सिंह को शिरोमणि कीर्तन सेवा अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गुरु हरिकृष्ण साहिब ने बाल अवस्था में ही मानव सेवा का सर्वोच्च आदर्श प्रस्तुत किया। चेचक महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की सेवा कर मानवता के लिए मिसाल कायम की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाला प्रीतम दवाखानों में सस्ती दवाइयां, गुरु हरिकृष्ण पॉलीक्लिनिक में कम लागत पर डायलिसिस व बाला साहिब अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस व बिना पंजीकरण शुल्क इलाज की सुविधा है। 50 बिस्तरों वाला अस्पताल शुरू हो चुका है, जल्द कार्डियोलॉजी विभाग भी आरंभ किया जाएगा। कमेटी ने उत्कृष्ट रागी सिंहों को सवा लाख रुपये के वार्षिक पुरस्कार की भी घोषणा की, जो 12 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें