फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 से अधिक पुलिसकर्मी व सीएपीएफ तैनात
विज्ञापन

9-12 अगस्त तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सावन में जारी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में व्यापक सुरक्षा व यातायात प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने जिले में 1,533 पुलिसकर्मियों जिसमें 81 महिला व 250 सीएपीएफ जवानों को दो शिफ्टों में तैनात किया है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली, जो उत्तर प्रदेश सीमा से सटा है, कांवड़ियों का प्रमुख ट्रांजिट कॉरिडोर है। यहां छह स्थायी सीमा चौकियां व नौ मोटर योग्य प्रवेश बिंदु हैं। जिले में 78 कांवड़ शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 31 पूरी तरह संचालित हैं। चार सब-कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए 27 पीसीआर वैन, पांच प्रखर वाहन व 107 मोटरसाइकिलें गश्त पर लगाई गई हैं। शिविर संचालकों को सीसीटीवी व निगरानी मचान बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यातायात प्रतिबंधों के तहत वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, जीटी रोड व संबद्ध मार्गों पर 12 अगस्त तक भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की गई है। अप्सरा बॉर्डर से यमुना पुल तक जीटी रोड 9-12 अगस्त सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों व उनके वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। पुलिस ने पड़ोसी राज्यों व धार्मिक नेताओं के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें