फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष का हल्लाबोल: मंच से सड़क तक दिखी इंडिया गठबंधन की ताकत, कांग्रेस समेत घटक दलों के झंडों से पटा मैदान

Mon, 02 Nov 2026 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

अलग-अलग दलों के झंडों से सजे मैदान और आसपास के इलाकों में समर्थकों की मौजूदगी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया। नेताओं के भाषणों के दौरान गूंजते नारों और तालियों से कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
रामलीला मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की ''वोट बचाओ-देश बचाओ'' रैली में विपक्षी एकजुटता की तस्वीर मंच से लेकर मैदान और आसपास की सड़कों तक नजर आई। मंच पर गठबंधन के घटक दलों के नेता एक साथ मौजूद थे, वहीं मैदान में कांग्रेस समेत अन्य दलों के झंडे लहराते कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


अलग-अलग दलों के झंडों से सजे मैदान और आसपास के इलाकों में समर्थकों की मौजूदगी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया। नेताओं के भाषणों के दौरान गूंजते नारों और तालियों से कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह बढ़ाया।

रैली में शामिल होने के लिए समर्थकों का पहुंचना सुबह करीब नौ बजे से ही शुरू हो गया था। इसके बाद रामलीला मैदान की ओर आने वाले लोगों का सिलसिला लगातार बढ़ता रहा। दोपहर तीन बजे रैली शुरू होने तक समर्थकों की आवाजाही जारी रही। मैदान में अलग-अलग दलों के झंडे लिए कार्यकर्ताओं के समूह दिखाई दिए। वहीं, आसपास की सड़कों पर भी गठबंधन के समर्थकों की भीड़ बनी रही। इससे रैली का राजनीतिक माहौल आयोजन स्थल के बाहर तक नजर आया।
विज्ञापन


देशभक्ति के गीतों से बना माहौल
नेताओं के संबोधन शुरू होने से पहले समर्थकों में उत्साह बनाए रखने के लिए लाउडस्पीकर पर बीच-बीच में देशभक्ति के गीत बजाए जाते रहे। गीतों की धुन पर समर्थक अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लहराते और नारे लगाते दिखे। मंच से भाषण शुरू होने तक मैदान में राजनीतिक उत्साह का माहौल बन चुका था। विभिन्न दलों के झंडों की मौजूदगी गठबंधन के घटक दलों की भागीदारी को भी प्रदर्शित कर रही थी।

भाषणों के दौरान लगातार गूंजते रहे नारे
करीब 80 मिनट तक चले नेताओं के संबोधनों के दौरान समर्थकों का उत्साह बना रहा। भाषणों के बीच लगातार तालियां बजती रहीं और कार्यकर्ता नारे लगाकर नेताओं का हौसला बढ़ाते रहे। कई मौकों पर नारों की गूंज से मैदान का माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। समर्थकों की प्रतिक्रियाओं से मंच पर मौजूद नेताओं को भी अपने संबोधन के दौरान लगातार समर्थन मिलता रहा। इस तरह मैदान में जुटी भीड़, विभिन्न दलों के झंडों और नारों के जरिए गठबंधन ने अपनी साझा राजनीतिक भागीदारी और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें