फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर पुलिस तक पहुंचा देवरानी-जेठानी का झगड़ा

Mon, 02 Nov 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी कस्बे के गदईपुर गांव में रहने वाली जेठानी-देवरानी का झगड़ा पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


पटौदी के गदईपुर गांव की रहने वाली दो महिलाओं में रविवार की सुबह पानी की टोटी खुला रखने को लेकर विवाद हुआ। जेठानी का आरोप है कि देवरानी ने नल खुला छोड़ दिया। जबकि देवरानी का कहना है कि जेठानी ने नल जानबूझ कर खोला था।

घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और महिला हेल्प लाइन पर दी गई। पीसीआर मौके पर पहुंच गई। पुलिस उनको समझा बुझा कर वापस लौटी तो विवाद दोबारा हो गया। पटौदी थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के अनुसार वह पुलिस कर्मियों से भी भिड़ने लगीं।
विज्ञापन


पटौदी थाना पुलिस ने पहला मामला रितु के बयान पर जेठानी सुखपति के खिलाफ और दूसरा मामला सुखपति के बयान पर लालसिंह व अन्य पर मारपीट, अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार ये लोग एक ही परिवार के हैं। जिन्होंने अपना मकान भी अलग बना रखा है इसके बाद भी वह आपस में विवाद की सूचना अक्सर पुलिस को देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें