फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मां-बेटे के कत्ल में उलझी पुलिस, हर सवाल के पीछे छिपे जवाब तलाश रही

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोविंदपुरी में मां बेटा हत्या
विज्ञापन

कौन अपना आया था, जिसे घर में मिली बेखौफ एंट्री और मार दिया मां-बेटे को
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या मामले में पुलिस की जांच कई सवालों में उलझ गई है। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि अभी जांच को दिशा नहीं मिली है। कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीडीआर व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विष्णु ने जहां से कमेटी छुड़ाई थी उन जानकारों को यानि कमेटी डालने वालों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सवाल, जिनके जवाब तलाश रही पुलिस : पीड़ित विष्णु को वहां प्रेस का काम करने वाले ने रात साढ़े नौ बजे बताया था कि उसके घर में कोई फोन नहीं उठा रहा है। ऐसे में विष्णु ने कहा कि पत्नी शारदा बाजार गई होगी। इसके बाद विष्णु ने घर पर कोई फोन या नहीं किया और न ही पता करने की कोशिश की थी। ऐसे में पुलिस विष्णु से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

- प्रेस वाला साढ़े आठ बजे पकड़े देने आया था। शारदा ने कपड़े लिए थे। प्रेस वाला ही रात साढ़े नौ बजे दूध देने आता है। तब शारदा ने फोन नहीं उठाया था।
- विष्णु ने गत शनिवार को पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां उठाई थीं। हो सकता है कमेटी के पैसाें को लेकर हत्या की गई हो। ऐसे में पुलिस ये जांच कर रही कि कमेटियों के बारे में किस-किस रिश्तेदार को पता था।
- पुलिस मृतक शारदा के संबंधों को लेकर भी उनके मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है।
- घटना के बाद घर की कुंडी बाहर से बंद थी। ऐसे में लगता है कि हत्या करने की वाले या वालों की फ्रेंडली एंट्री हुई है। यानि आरोपी जानकार ही लगते हैं।
- लूटपाट के लिए दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है तो फिर मौके से एक से डेढ़ लाख रुपये कैसे मिले। संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि वारदात के बाद पीड़ित के घर से एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी मिली है। हालांकि बाकी रकम व गहने गायब है। आरोपी को ये पता था कि घर में पैसे व गहने कहां रखे हैं।
- पीड़ित परिवार के कुछ नजदीकी जानकार आपराधिक प्रवृति के हैं। इनमें एक-दो घोषित बदमाश भी हैं। ऐसे में पुलिस इनको भी रिकार्ड खंगाल रही है। ये भी बताया जा रहा कि इनकी मौके पर लोेकेशन भी मिली है।
विज्ञापन

- दोहरा हत्याकांड करीब रात साढ़े नौ बजे के आसपास का बताया जा रहा है। ऐसे में आरोपी घर में आया और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर लूटपाट कर आसानी से फरार हो गए। ऐसे में पड़ोसियों पर भी सवाल उठते हैं। हालांकि पीड़ित परिवार घर के सामने करीब चार मीटर की गली है। गली दाेनों तरफ से खुली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें