फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग में पिस्तौल लेकर पहुंचे शख्स की पहचान, हथियार जब्त

Wed, 29 Jan 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शाहीन बाग में पिस्तौल लेकर प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे शख्स की पहचान मोहम्मद लुकमान के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उसने दावा किया है कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। यह जनकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है। 

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाहीन बाग में जिस पिस्तौल को लहराया गया था उसे जब्त कर लिया गया है। यह मोहम्मद लुकमान की है लेकिन उसे लहराने वाला कोई और है। इस मामले की जांच की जा रही है। 




बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार दोपहर एक शख्स पिस्टल लहराते हुए मंच तक पहुंच गया। शख्स के मंच पर पहुंचते ही हंगामा मच गया। 
विज्ञापन


हाथ में पिस्टल पकड़े शख्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से चंद मिनटों में मंच खाली करने की चेतावनी दी। इस दौरान मंच के पास अफरातफरी का माहौल था। वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर मंच से बाहर हटाया। वहीं देर शाम पुलिस ने शख्स की पहचान कर ली। शख्स का नाम मोहम्मद लुकमान बताया गया है। 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वहीं, शाहीन बाग पुलिस का कहना है कि उनके पास पिस्टल लहराने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि प्रदर्शन में पिस्टल लहराते  हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

प्रदर्शनकारी तासीर अहमद का कहना है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वह मंच पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। प्रदर्शनकारी शकील का कहना है कि आरोपी एक बिल्डर का पुत्र है, जिसे एक बड़े नेता का समर्थन है। 
विज्ञापन


आरोप है कि पिस्टल लहराने वाले शख्स ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें