फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से अंधेरे में रह रहे गांव के लोग

Mon, 29 Feb 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना खंड के गांव लाहाबासवासी पिछले एक महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। करीब एक महीने से गांव का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीण फतेह मोहम्मद, अनवर, अकरम, बिस्मिल्लाह, रोजदार, जाकिर हुसैन आदि का कहना है कि कुरैशी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से फुंका हुआ है।

ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए वह प्रतिदिन बिजली निगम के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि जब वह पिनगवां बिजली कार्यालय जाते हैं तो वह नगीना के एसडीओ ऑफिस भेज देते हैं और जब वह एसडीओ ऑफिस नगीना जाते हैं, तो वह उन्हें नूंह बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता के पास भेज देते हैं।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता के कार्यालय जाते हैं तो अधिकारी मिलते नहीं हैं और निचले अधिकारी यह कहकर भगा देते हैं कि पहले अपने गांव के पेंडिग बिजली के बिलों को भरवाओ, तब तुम्हारा ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। उनका कहना है कि अगर जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो रोड जाम कर देंगे।
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि उनके ट्रांसफार्मर से करीब 30-35 परिवार जुडे़ हुए हैं। उन सभी परिवारों का कोई भी बिजली का बिल पेंडिंग नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें