आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को भाजपा ने फरेब करार दिया है। भाजपा ने चुनौती दी है कि अनधिकृत कालोनियों में पानी की लाइनें पहुंचाने, बिजली की दरों में 50 प्रतिशत कमी करने, पानी और बिजली पर समर एक्शन प्लान बनाने, अस्पतालों या स्कूलों में सुधार संबंधित मुद्दों पर पिछले 100 दिनों के भीतर मंत्रिमंडल की बैठकों में विचार विमर्श संबंधित दस्तावेज जारी करे।
सरकारी अराजकता और मानवता की हत्या के युग की झलक देते हैं जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपध्याय ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
जनता ने प्रचंड बहुमत दिया, लेकिन सरकार काम करने के बजाय केंद्र सरकार को बदनाम करने में जुटी है। लोगों का दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था पर से भरोसा उठ रहा है। प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक माहौल सरकार के कारण खराब हो रहा है।