फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि: मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय उत्सव, सीएम रेखा ने की माता रानी पूजा-अर्चना

Sun, 30 Mar 2025 09:54 AM IST
श्याम जी. एएनआई, नई दिल्ली

सार

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में सुबह की आरती की गई।
विज्ञापन
श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में सुबह की आरती की गई। नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा की पूजा माता शैलपुत्री के रूप में की जाती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैंने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की और दिल्ली के लोगों के लिए तथा सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।'

विज्ञापन


नवरात्रि और नए साल के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं
झंडेवालान मंदिर के ट्रस्टी रवींद्र गोयल ने कहा, 'नवरात्रि और नए साल के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। नवरात्रि उत्सव के दौरान झंडेवालान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। हमने भक्तों के लिए विभिन्न सुविधाएं की हैं, ताकि वे यहां दर्शन का आनंद ले सकें।'
 

पहले दिन देवी दुर्गा की शैलपुत्री के रूप में पूजा की जाती है
झंडेवालान मंदिर के पुजारी अंबिका प्रसाद पंत ने कहा, "आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। आज देवी दुर्गा की शैलपुत्री के रूप में पूजा की जाती है। उन्हें शैलपुत्री इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उन्हें हिमालय की पुत्री माना जाता है।"
 

झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती
चैत्र नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्सव आज से शुरू हो रहा है और झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती की गई। 
 
विज्ञापन

भगवान सबका भला करें
झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती में शामिल होने वाली एक श्रद्धालु नीतू ने कहा, "हम सुबह चार बजे की आरती में शामिल होने के लिए यहां आए थे। हमें बहुत अच्छे दर्शन हुए। भगवान सबका भला करें।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें