फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी अब अस्थायी रूप से ग्वालियर तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का अस्थायी रूप से ग्वालियर जंक्शन तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली, आगरा, धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, 14212 नई दिल्ली-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 से 31 जुलाई तक प्रतिदिन ग्वालियर तक संचालित होगी। वहीं, 14211 ग्वालियर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 जुलाई से एक अगस्त तक ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 5:40 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली से आगरा कैंट तक का समय पहले की तरह ही रहेगा। इसके बाद ट्रेन रात 10:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होगी। धौलपुर में 11:13 बजे व मुरैना में 11:35 बजे ठहराव के बाद ट्रेन रात 1:10 बजे ग्वालियर जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ग्वालियर से ट्रेन रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुरैना में 2:58 बजे, धौलपुर में 4:00 बजे व आगरा कैंट में 4:40 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट से सुबह 5:45 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली और आगरा कैंट के बीच ट्रेन की समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल ग्वालियर तक अस्थायी विस्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें