फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को दौड़ा-दौड़ाकर इतना काटा कि...

Tue, 04 Apr 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में पड़ोसी के कुत्ते ने 65 साल की बुजुर्ग महिला को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राज वंदना (65) परिवार के साथ प्रिया एंक्लेव में रहती हैं। इनके पति का अपना कारोबार है। राज के सामने वाले मकान में विजय दत्ता नामक शख्स रहता है। पुलिस को राज ने बताया कि विजय ने कई खूंखार कुत्ते पाले हुए हैं।

अक्सर उसके परिजन कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। कई बार कॉलोनी वालों को उनके कुत्ते काट चुके हैं। रविवार शाम को राज घर से मंदिर जाने के लिए निकली। इस बीच उन्होंने देखा कि विजय का एक कुत्ता खुला घूम रहा था। राज को देखते ही कुत्ता उन पर लपका।
विज्ञापन


राज कुत्ते से बचने के लिए दौड़ी भी, लेकिन कुत्ते ने उन्हें काट ही लिया। शोर-शराबा सुनकर आए लोगों ने किसी तरह राज को कुत्ते से छुड़ाया। पीड़िता को निजी अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन डॉ. हेडगेवार अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें