फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए 8 साल में सबसे गर्म दिन रहा 30 मई

Fri, 31 May 2019 06:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-राजधानी में 45 डिग्री तक चढ़ा पारा, भीषण लू से बेहाल हुए लोग
-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रेड अलर्ट
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गर्मी ने लोगों को हाल-बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा चढ़ा, जबकि न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में पारा 46 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


गर्मी से ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि दिन-रात के तापमान में कोई अंतर नहीं लग रहा है। दिल्ली में गर्मी का आलम यह है कि तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक बढ़ गया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने और भीषण लू चलने की आशंका जताई। दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान मौसम विभाग के पालम सेंटर पर 46.8 डिग्री रहा।

लोधी रोड पर 45.0, रिज में 46.4, आयानगर में 46, अक्षरधाम 45.5, नजफगढ़ 45.2, जफरपुर 45.7 डिग्री रहा। एनसीआर के इलाके गाजियाबाद में 44.5 और फरीदाबाद में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो, 8 साल में बृहस्पतिवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक गर्म रहा। लू के वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में मौसम का हाल
वर्ष      तापमान
2019      45
2018      44
2017      37
2016      32
2015      43
2014      44
2013      43
2012      43
2011      41
नोट : तापमान अधिकतम में है और मौसम विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें