फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- केएन काटजू मार्ग के रोहिणी सेक्टर 17 स्थित बरात घर के सामने मारी गोली
- युवक के गोगी गैंग से संपर्क की बात आई सामने, पुलिस गैंगवार की पहलू से कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग क्षेत्र में शनिवार शाम बदमाशों ने गैंगवार में साहिल सोलंकी के सिर में गोली मार दी। घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि साहिल गोगी गैंग के संपर्क में था। हालांकि पुलिस गैंगवार से इन्कार नहीं कर रही है।
रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार रात सेक्टर 17 के बरात घर के पास युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। छानबीन के दौरान मृतक की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर 17 निवासी साहिल सोलंकी के रूप में हुई। बताया गया कि बाइक से आए बदमाशों ने उसे पास से गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल सोलंकी गैंगस्टर गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। आशंका है कि टिल्लू गैंग के बदमाशों ने उसकी गैंगवार में हत्या की है। हालांकि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन का कहना है कि साहिल के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें