फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 26 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में सर्दी बढ़ने के संकेत

Fri, 30 Oct 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • इससे पहले वर्ष 1994 में 31 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था
  • नवंबर के पहले सप्ताह में 10 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अक्तूबर में न्यूनतम तापमान ने 26 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीते 26 वर्ष में अक्तूबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 1994 में 31 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। आसमान में बादल नहीं होने के कारण इस बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
 
दिल्ली में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। अक्तूबर के समय में न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 15 डिग्री से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता है लेकिन इस बार अक्तूबर माह में इतना कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को अक्तूबर माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली में 31 अक्टूबर, 1994 को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 31 अक्तूबर 1937 का है। जब न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

उन्होंने कहा कि आसमान में बादल नहीं हैं। बादल छाए रहने से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली किरणें वापस आती हैं इससे धरती गर्म हो जाती हैं। वहीं हवा में गति नहीं है, इसका असर भी न्यूनतम तापमान पर पड़ रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा। सुबह केसमय हल्का कोहरा रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान:     32.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान        12.5 डिग्री सेल्सियस
30 नवंबर को सूर्यास्त    शाम 5 बजकर 38 मिनट
31 नवंबर को सूर्योदय    सुबह 6 बजकर 32 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें