फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की सड़कों के रखरखाव का बदलेगा तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की चौड़ाई, फुटपाथ और हरियाली से लेकर रखरखाव तक पर एक समान व्यवस्था लागू करने की तैयारी, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में सड़कों के निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था को वैज्ञानिक और व्यवस्थित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़क रखरखाव से जुड़े अधिकारियों और उद्यान विभाग के अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देगा। विभाग ने प्रशिक्षण को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की है।
यह पहल वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से शहरी सड़कों के पक्कीकरण और हरियाली के लिए तैयार की गई मानक रूपरेखा को जमीन पर लागू करने के उद्देश्य से की जा रही है। रूपरेखा का मुख्य उद्देश्य सड़कों के अनियोजित निर्माण और रखरखाव से पैदा होने वाली धूल को कम करना और सड़क की उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई के हिसाब से बनेगा खाका
मानक रूपरेखा के तहत अलग-अलग प्रकार की सड़कों के आकार और उपयोग के अनुसार उनका खाका तैयार किया जाएगा। इसमें सड़क की कुल उपलब्ध चौड़ाई के आधार पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, साइकिल चालकों के लिए जगह, डिवाइडर, हरित क्षेत्र और अन्य जरूरी हिस्सों का व्यवस्थित प्रावधान किया जाएगा। सड़क के पक्के हिस्से और शेष उपलब्ध स्थान के इस्तेमाल के लिए भी मानक व्यवस्था अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

वेब आधारित व्यवस्था से होगी निगरानी
सड़कों के रखरखाव को वैज्ञानिक बनाने के लिए वेब आधारित सड़क संपत्ति प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने की योजना है। इसके माध्यम से सड़कों की स्थिति का डिजिटल आंकड़ा तैयार किया जाएगा। इससे सड़क की खराब स्थिति, मरम्मत की जरूरत और रखरखाव की प्राथमिकता तय करने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य जरूरत के आधार पर मरम्मत और रखरखाव की योजना तैयार कर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना है। नई तकनीक के इस्तेमाल से सड़कों की निगरानी और रखरखाव को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें