फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिविक सेंटर में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-महापौर प्रवेश वाही और रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने चरखा चलाकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में गांधी जयंती मेले का आयोजन किया गया। महापौर प्रवेश वाही और भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने चरखा चलाकर गांधी को श्रद्धांजलि दी। मेले में सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और स्वराज के विचारों को केंद्र में रखकर विभिन्न गतिविधियां हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, उप महापौर मोनिका पंत, शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा, पार्षद सुमन गुप्ता और निगम आयुक्त संजीव खिरवार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि गांधी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। रूसी राजदूत ने कहा कि गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं। उनका सत्य, अहिंसा और मानवीय गरिमा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। मेले में अखंड चरखा यज्ञ, गांधी और रूसी साहित्यकार लियो टॉलस्टॉय से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर निगम की सेवाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने एनीमिया, टीकाकरण, गर्भावस्था में पोषण और मच्छर व जलजनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। गैर सरकारी संस्थाओं और महिला सहायता समूहों ने भी स्टाल लगाए। केदारनाथ साहनी सभागार में निगम स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गांधी के विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें