फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी ने 34 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी, 311 एप से जुड़ेंगे नागरिक, शिकायतों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम ने नालों की सफाई और डी-सिल्टिंग अभियान तेज कर दिया है। निगम ने दावा किया है कि अब तक 34 लाख मीट्रिक टन से अधिक सिल्ट नालों से निकाली जा चुकी है, जिससे बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी है।
विज्ञापन




निगम अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई और निगरानी कर रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा गया है। एमसीडी स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि 311 एप के जरिए लोग नालों की सफाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, जिन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें