फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बवाना नगर में डूबे दोनों दोस्तों का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। बवाना नहर में नहाने के दौरान डूबे प्रशांत और सत्यम का शव हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर नहर से बरामद कर लिया गया है। प्रशांत का शव सोमवार देर रात जबकि सत्यम का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि रविवार शाम को नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो डूब गए थे। दोनों को तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से जब तीनों डूबने लगे। मनीष को वहां मौजूद लड़कों ने रस्सी फेंककर बाहर निकाल लिया, जबकि प्रशांत और सत्यम को नहीं बचाया जा सका। एनडीआरएफ और बोट क्लब के गोताखोर करीब 30 घंटे तक अधिक समय तक दोनों की तलाश करते रहे। 20 साल का सत्यम मूलत: प्रयागराज के गांव बहरिया और 19 वर्षीय प्रशांत कुंडा प्रतापगढ़ का रहने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें