ईद से पहले रविवार को बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। लोगों ने पैंठ बाजार से लेकर ब्रांडेड शोरूम तक में खरीदारी की। ईद के चलते मंगलवार को कई प्रमुख बाजारों में साप्ताहिक अवकाश नहीं रहेगा।
ईद का असर रविवार को बाजार पर देखने को मिला। रविवार बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। कपड़ों की जमकर खरीदारी की गई। कपड़ों के साथ ही मेवा, बर्तन, मिठाई, सिवईं और शृंगार के सामान की दुकानों पर भी खरीदारी हुई।
ईद के चलते एक-दूसरे को देने के लिए मिठाई के आर्डर हलवाइयों को मिल गए हैं। दूध की भी एडवांस में बुकिंग शुरू हो गई है।