फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : काला जठेड़ी- छिप्पी गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल के साथ, दो कारतूस और बाइक बरामद

Mon, 29 Apr 2024 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इसकी पहचान गांव मातन, असोदा, झज्जर, हरियाणा निवासी मोहित उर्फ हैप्पी पहलवान (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीतमपुरा के एक कारोबारी पर फायरिंग मामले में स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान गांव मातन, असोदा, झज्जर, हरियाणा निवासी मोहित उर्फ हैप्पी पहलवान (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि एक अप्रैल की रात को बदमाशों ने पीतमपुरा के एक कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सुभाष प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया कि काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी गैंग की ओर से उससे रंगदारी मांगी जा रही थी।

रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर लोकल पुलिस ने मामले में अगले ही दिन नीरज उर्फ नींबू और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने खुद को काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी गैंग का बताया था। अभी पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 17 अप्रैल को दोबारा बदमाशों ने कारोबारी के घर पर छह राउंड गोलियां चलवा दीं।
विज्ञापन


हमले के बाद लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल ने भी आरोपी की तलाश शुरू की। एक सूचना के बाद एसीपी वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर मानसिंह व संजीव कुमार व अन्यों की टीम ने आरोपी को मुंडका औद्योगिक क्षेत्र के पास से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें