फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी ने लगाया 5 लाख का चूना!

Wed, 15 Jan 2014 10:32 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-31 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नौकरानी पर घर में चोरी का आरोप लगाया है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उसने रेखा नाम की एक महिला को काम पर रखा था। पिछले दिनों वह अपने परिवार के साथ बाहर गया था। आरोप है कि पीछे से रेखा घर में रखी करीब दो लाख रुपये की नगदी और करीब तीन लाख रुपये के गहनों पर साफ कर ले गई।

मिर्गी के बहाने उड़ा दिए 3.10 लाख

दूसरी ओर, लक्ष्मण विहार में रहने वाले अजय दुआ ने सेक्टर पांच थाना में शिकायत देकर करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी ओर गहने चोरी की बात कही है।

कंपनी सुपरवाइजर 3 लाख लेकर फरार
सदर थाना में एक युवक ने शिकायत देकर अपनी कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ तीन लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में अमित ने कहा कि उनकी मैनपावर प्रोवाइडर कंपनी है। इसमें कुलदीप नामक व्यक्ति बतौर सुपरवाइजर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए कुलदीप को दो लाख 95 रुपये दिए गए थे। दो दिन पहले कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की है। इसके बाद यह खुलासा हुआ है। पैसे लेने के बाद से कुलदीप काम पर भी नहीं आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें