फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल में तीनों मजदूरों का चल रहा है इलाज, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, राहत-बचाव दल और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान मोहम्मद समीद, गोविंद और प्रमोद के रूप में हुई है। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, निर्माणाधीन इमारत में बेसमेंट के लिए लेंटर डाला जा रहा था, तभी वह अचानक ढह गया और मजदूर मलबे में दब गए। राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें