फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एलजी ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हीटवेव से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो से की यात्रा, युवाओं, महिलाओं और पुलिसकर्मियों से की बातचीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर हीटवेव से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने कूलिंग सेंटरों और विभिन्न इलाकों में तैनात राहत वैन की कार्यक्षमता का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत उपाय और मजबूत करने के निर्देश दिए।

उपराज्यपाल ने मेट्रो से सफर कर यात्रियों, युवाओं, महिलाओं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने। उन्होंने विशेष रूप से आईएसबीटी, मेट्रो स्टेशनों और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात मोबाइल राहत वैन की स्थिति और तैयारियों की जांच की। अधिकारियों से कहा कि सभी कूलिंग सेंटर पूरी तरह संचालित हों और जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय के साथ काम करने की जरूरत : संधू
उपराज्यपाल ने कहा कि गर्मी का बढ़ता असर गंभीर चुनौती है। राहत के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन प्रयासों को और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और बुजुर्गों, मजदूरों तथा अन्य संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा के लिए राहत तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए। एक दिन पहले ही दिल्ली में प्रशासन की ओर से तैयार किए गए कई कूलिंग जोन में सेवा कर्मी गायब नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें