- क्रांतिकारी युवा संगठन ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर से मुलाकात कर सीटें बढ़ाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। उधर, क्रांतिकारी युवा संगठन ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर से मुलाकात कर सीटें बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
एबीवीपी से जुड़े छात्र डीयू के कला संकाय के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने विवि के रजिस्ट्रार प्रो. विकास गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सभी एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
एबीवीपी के दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि सीटों की कमी छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीन एडमिशन के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है, जो 10 दिनों के भीतर इस विषय पर अपनी रिपोर्ट और सुझाव देगी।
दूसरी ओर इस मामले पर क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर से मुलाकात की और उन्हें कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि डीयू में एक-साल के स्नातकोत्तर कोर्स की सीटों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए। डीयू में 46 विभागों में एक-साल के कोर्स के लिए सीटों की संख्या बहुत कम है। विश्वविद्यालय एक साल के स्नातकोत्तर कोर्स के लिए 1,100 सीटें दे रहा है