फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खजूरी मेट्रो स्टेशन से खजूरी खास तक मिनट का सफर घंटे में हो रहा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में लग रहा लंबा जाम, ऑफिस से लौटने वाले लोग परेशान
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में रात के समय यातायात जाम बड़ी समस्या बनता जा रहा है। खजूरी मेट्रो स्टेशन से लेकर खजूरी खास तक रोजाना लंबा जाम लग रहा है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात करीब आठ बजे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। कार, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन जाम में फंसे रहे और यातायात रेंग-रेंग कर चलता दिखा।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों के अनुसार, पीक आवर्स में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने, सड़क किनारे चलने वाले कंसट्रक्शन काम के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। जाम के चलते ऑफिस से घर लौटने वाले लोगों को काफी देर तक सड़क पर फंसे रहना पड़ता है। कई वाहन चालकों का कहना है कि सामान्य दिनों में कुछ मिनटें में पूरा होने वाला सफर जाम के कारण करीब एक घंटे में पूरा हो रहा है। लोगों का कहना है कि खजूरी मेट्रो स्टेशन और खजूरी खास के बीच यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाए ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें