फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से पहले लिखकर देना होगा ‘दुल्हन ही दहेज है’

Wed, 06 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए यूपी सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है। सरकारी नौकरी देने से पहले सरकार अब नौजवानों से इस बाबत शपथपत्र ले रही है कि वह दहेज नहीं लेंगे।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में नियुक्त होने वाले कनिष्ठ लिपिकों से शपथपत्र मांगा जा रहा है। उम्मीदवारों को शपथ देना अनिवार्य है। इसमें एक से ज्यादा शादी न करने की भी शपथ मांगी गई है।

हाल ही में प्रदेश में उत्तर प्रदेश स्टेट सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (यूपीएसएसएससी) की ओर से सरकारी विभागों में खाली पड़े कनिष्ठ लिपिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई थी। मापतौल विभाग में करीब 20 पद हैं।
विज्ञापन


विभाग ने नवनियुक्त होने वाले कनिष्ठ लिपिकों से दहेज न लेने का शपथ मांगा है। अभ्यर्थियों को शपथ पत्र पर दहेज प्रतिषेद अधिनियम 1961 एवं उत्तर प्रदेश दहेज प्रतिषेद नियमावली 1999 के तहत शपथ लेनी होगी कि वह नियुक्ति के बाद अपनी शादी में दहेज नहीं लेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें