फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे प्याज का मसला पहुंचा केंद्रीय मंत्री पासवान के दरबार, दिल्ली के मंत्री ने लिखा खत

Fri, 29 Nov 2019 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
imran hussain - फोटो : himanshu soni
विज्ञापन

दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा है। हुसैन ने इसमें कहा है कि केंद्र सरकार की संस्था नैफेड ने बीते दिनों दिल्ली सरकार को प्याज देने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


इससे प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं। हुसैन की गुजारिश है कि केंद्रीय मंत्री निजी तौर पर दखल देकर दिल्ली को प्याज की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएं।

इमरान हुसैन के मुताबिक बीते दिनों नैफेड ने दिल्ली सरकार को बताया कि प्याज की आपूर्ति रोक दी गई है। साथ ही बताया है कि अलवर की मंडी व मिस्र से आने वाली प्याज दिल्ली को दी जा सकती है लेकिन इसकी कीमतें रियासती दरों पर न होकर बाजार दरों पर होगी। 

इसके अलावा भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के सचिव ने 23 नवंबर को लिखे एक पत्र में बताया है कि पांच दिन बाद दिल्ली पहुंचने पर प्याज की कीमतें 60 रुपये प्रति किलो हो जाएंगी। हुसैन की दलील है कि यह दरें बहुत ऊंची हैं। अगर इस कीमत पर प्याज की आपूर्ति की गई तो लोगों की पहुंच से बाहर ही रहेगी।
विज्ञापन


इमरान हुसैन ने बताया है कि दिल्ली वाले अभी तक रियायती दरों पर प्याज खरीद रहे हैं। अगर कीमतें बढ़ीं तो लोगों को खासी परेशानी होगी। उन्होंने इस मसले की तुरंत समीक्षा कर भारत सरकार से सस्ती दरों पर प्याज मुहैया कराने की गुजारिश की है। जनहित में प्याज 15. 60 रुपये प्रति किलो की दर से देने की मांग की है। इससे दिल्ली सरकार लोगों को 23.90 रुपये की दर से प्याज बेच सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें