फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनघोर रात में बारिश के बीच मंदिर में छोड़ दी मासूम बच्ची

Sun, 14 Jun 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रहे हैं, लेकिन लोगों को बेटी बचाने और पढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बात की बानगी रविवार को देखने को मिली।
विज्ञापन


बादशाहपुर के राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को चार माह की बच्ची के उसके अभिभावक छोड़कर चले गए। मंदिर के पूजारी ने पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बच्ची को संरक्षण में लेकर सिविल अस्पताल पहुंची।

शनिवार रात मूसलाधार बारिश के बीच सुनसान मंदिर के गेट पर कोई बच्ची को छोड़ गया। बारिश के बीच मासूम की आवाज किसी तक नहीं पहुंची। बच्ची पूछ रही होगी आखिर मेरा क्या कसूर था?
विज्ञापन

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती करने से भी किया मना

सुबह पुलिस बच्ची को संरक्षण में लेने के बाद आसपास के इलाके में पूछताछ करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल जांच कराने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई।

लेकिन यहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने लावारिश होने की वजह से भर्ती करने से मना कर दिया।

पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के अधिकारी के दबाव के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से नीकू वार्ड में भर्ती किया गया। अभी बच्चे की हालत ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें