फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गैंगस्टर को गिरफ्तार कर वारदात रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास में शामिल अपराधी पकड़ा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर शिवम उर्फ लड्डू नामक गैंगस्टर को समय से गिरफ्तार कर एक आपराधिक वारदात रोकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिल्ली के जहांगीर पुरी में अपना दबदबा कायम करने के लिए एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज है। पूछताछ पर शिवम उर्फ लाडो ने खुलासा किया कि वह जहांगीरपुरी और आसपास के इलाकों में हुई गैंगवार में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हाल ही में आर्यन उर्फ गुल्लू नाम के एक गिरोह के गुर्गे की हत्या करने की कोशिश की थी। शिवम ने यह भी खुलासा किया कि वह किशोरावस्था के दौरान जघन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें