फरीदाबाद के बसेलवा कॉलोनी निवासी एक युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। एक माह पूर्व दोनों ने अपने परिवार वालों को शादी के बारे में बताया था। युवक का आरोप है कि इसके बाद से उसकी पत्नी लापता है।
उसने ससुरालियों पर पत्नी को बंधक बनाने या उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मदद न मिलने पर वह मामले को मुख्यमंत्री दरबार में पेश करने की तैयारी कर रहा है।
बसेलवा कॉलोनी निवासी दीपक ने बृहस्पतिवार को फोटो जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों से बताया कि तीन साल पहले उसका सेक्टर-16 में रहने वाली एक युवती से प्रेम हुआ था।