क्टर 55 थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति और उसके तीन साथियों के खिलाफ एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक करीब तीन साल पहले उसे एक प्लॉट खरीदना था। इस संबंध में उसकी जान पहचान जक्खापुर निवासी जाकिर हुसैन से हुई थी।
उस व्यक्ति ने प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से ढाई लाख रुपये ले लिए और बहला फुसला कर निकाह भी कर लिया। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले ही शादी शुदा है और जक्खापुर में अपनी पत्नी के साथ रहता है।
रोज बारी-बारी से करते थे रेप
14 मई 2015 को महिला अपने घर पर सोई हुई थी, इस दौरान पति अपने दो साथियों सरपंज और तयुबखान को लेकर घर पर आ गया।
आरोप है कि तीनों उसे बंधक बनाकर कार में बैठाकर कहीं ले गए। रास्ते में एक नहर पड़ी जहां उतार कर एक साथी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
जक्खापुर गांव ले जाकर महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया। यहां तीनों रोज उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म करते रहे। कुछ बोलने पर जान से मारने और हैदराबाद में ले जाकर बेचने की धमकी दी जाती थी।
हैदराबाद बेचने की देते थे धमकी
15 जून को तीनों कहीं गए हुए थे, दरवाजा खुला देख कर पीड़िता वहां से भाग निकली। किसी तरह एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंची और वहां शरण ली।
एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि मामले की जांच महिला इंस्पेक्टर आशारानी को सौंप दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।