फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपली लाइव को-डायरेक्टर के बचाव में आई पत्नी अनुषा रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपली लाइव के सह निर्देशक फारूकी पर लगे रेप के आरोपों को उनकी पत्नी अनुषा रिजवी ने बयान जरिए खारिज किया है। अनुषा रिजवी के मुताबिक उनके पति बेकसूर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फारूकी पर एक अमेरिकी महिला ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

अनुषा रिजवी ने कहा है कि मेहमूद फारूकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला वे थाने में पेश हो गए। उनके खिलाफ की गई शिकायत गलत है और इसे तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया है।

अमेरिकी महिला से रेप का आरोप

बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारुकी पर एक अमेरिकी महिला के बलात्कार का आरोप लगा है। उनके खिलाफ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फारूकी पर आईपीसी की धारा 376 के ‌तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिस अमेरिकी महिला ने महमूद पर बलात्कार का आरोप लगाया है वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। दिल्ली यूनविर्सिटी से पीएचडी करने के सिलसिले में वह भारत आई थी।
 
दिल्ली में एडमिशन के लिए आई अमेरिकी महिला और महमूद फारुकी के बीच एक कॉमन फ्रेंड थी जिसके जरिए दोनों की मुलाकात हुई।

महिला का आरोप है कि इसी साल 28 मार्च को दिल्ली के सुखदेव विहार में महमूद फारुकी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी।

डायरेक्टर अनुषा रिजवी के पति हैं महमूद

हालांकि इस घटना के बाद पीड़ित महिला और फिल्म डायरेक्टर के बीच ई-मेल के जरिए बातचीत होती रही। इस दौरान फारुकी ने यह स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है।

इसके बाद महिला ने अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया और मामले के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद दूतावास ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और 19 जून को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में महमूद फारुकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

एफआईआर के बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही फारुकी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि फारुकी फिल्म डायरेक्टर अनुषा रिजवी के पति हैं। अनुषा रिजवी ने ही बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव को डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

अमेरिका से पढ़े हैं महमूद

पत्रकारिता से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अनुषा रिजवी के पति महमूद फारुकी मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रतिष्ठित दून स्कूल से करने के बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस से की।

इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह अमेरिका चले गए और यहां के ऑक्सफोर्ड से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। बता दें कि सामाजिक समस्या पर बनी फिल्म पीपली लाइव को 2010 में उनकी पत्नी अनुषा रिजवी ने डाय‌रेक्ट किया था।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान इस फिल्म के निर्माता थे। महमूद फारुकी का संबंध मशहूर उर्दू शायर शमशुर रहमान फारुकी से भी है। वह रिश्ते में उनके भांजे लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें