फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : बच्चा चुराने वाले पति-पत्नी ने ट्रेन में बदल लिया था हुलिया, सोफिया ने इसलिए उतार फेंका था बुर्का

Mon, 18 Nov 2024 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इन लोगों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हुलिया बदल लिया था। पुलिस इन दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और ये पता करेगी कि इन्होंने बच्चा किस उद्देश्य से चुराया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन के बच्चे की चोरी के मामले में गिरफ्तार लड़की माही सिंह उर्फ सोफिया व लड़का रोहित कुमार पति-पत्नी हैं। इन लोगों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हुलिया बदल लिया था। पुलिस इन दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और ये पता करेगी कि इन्होंने बच्चा किस उद्देश्य से चुराया था। क्या ये बच्चे को अपनाना चाहते थे या फिर बेचने की फिराक में थे। अमर उजाला में यह घटना प्रमुखता से प्रकाशित हुई।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के दक्षिण पश्चिम जिले की अतिरिक्त उपायुक्त आकांक्षा यादव ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे सफदरजंग अस्पताल से अज्ञात महिला द्वारा 45 दिन के बच्चे के अपहरण के संबंध में एक पीसीआर कॉल पीएस सफदरजंग एन्क्लेव थानाध्यक्ष रजनीश को मिली थी। सूचना के बाद जांच अधिकारी संजीत राणा स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यहां मिली गांव चांद, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश निवासी पीडि़त महिला (22) ने बताया कि वह सफदरजंग अस्पताल में अपने पति की किडनी का इलाज करा रही है। दोपहर करीब 1.30 बजे एक अज्ञात महिला उसके पास आई और उससे बातचीत करने लगी। महिला ने उसका विश्वास जीत लिया और उसके बच्चे को गोद में ले लिया। इसके बाद आरोपी महिला बच्चे को नए कपड़े दिलाने के बहाने साथ लेकर एक पुरुष साथी के साथ ऑटो-रिक्शा से फरार हो गई।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी/सफदरजंग एन्क्लेव रणबीर सिंह की देखरेख में टीमों ने आनंद विहार बस स्टैंड, कश्मीरी गेट बस स्टैंड, सराय काले खां बस स्टैंड, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की। अपहरणकर्ताओं की गतिविधियों पर नजऱ रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।

अस्पताल की फुटेज में आरोपी महिला को गेट पर देखा गया। महिला के हाथ में बच्चा था तथा वह एक अन्य पुरुष व्यक्ति के साथ ऑटो रिक्शा में बैठकर चली गई। ऑटो चालक ने बताया कि महिला ने शुरू में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहा था, लेकिन 200 मीटर बाद उसने आनंद विहार चलने को कहा। आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने पर आरोपी सद्भावना एक्सप्रेस में चढ़ते हुए दिखाई दिए।

बरेली के पास रोका-
यह पता चला कि ट्रेन बरेली रेलवे स्टेशन के पास आ रही है। महिला को ट्रैक करने के लिए तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई। ट्रेन टीटीई, एस्कॉर्ट टीमों और सद्भावना एक्सप्रेस के गार्ड से संपर्क किया गया। बरेली स्टेशन के बाद ट्रेन की तलाशी के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया।

हुलिया बदलने से पहचानना हुआ मुश्किल
आरोपियों ने ट्रेन यात्रा के दौरान अपना रूप पूरी तरह से बदल लिया था, जिससे सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीरों की मदद से उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। बावजूद इसके 440, रेहरवा, ढोढेपुर, घोंडा, उत्तर प्रदेश निवासी माही सिंह (24) और संजय नगर, अटारा, बांदा, उत्तर प्रदेश निवासी रोहित कुमार पुत्र नंद किशोर (32) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें