फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर फिर जमीन का पेंच

Sat, 20 Sep 2014 12:42 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो प्रोजेक्ट के स्टेशनों की जमीन जुटाने में जीडीए अधिकारियों को रोजाना नई चुनौतियां मिल रही हैं। नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर अब फिर 750 वर्गमीटर जमीन का पेंच फंस रहा है।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के दूसरे छोर के लिए जीडीए को यहां पटेलनगर की ओर इस जमीन की जरूरत है। निजी व्यक्ति की इस जमीन को लेने के लिए जीडीए अधिकारियों ने बातचीत शुरू कर दी है। श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन पर भी जमीन की अड़चन अभी दूर नहीं हो सकी है।

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों की डिजाइन के मुताबिक प्लेटफार्म सेंट्रल वर्ज पर और स्टेशन सड़क के दोनों और बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


जीडीए को इस स्टेशन के लिए करीब 5424 वर्गमीटर जमीन की जरूरत है। यहां पुलिस चौकी की ओर बनी दुकानों को बचाते हुए जीडीए ने एक छोर का हल निकाला तो मामला दूसरे छोर पर फंस गया है।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पटेल नगर साइड के लिए करीब 750 वर्गमीटर जमीन की आवश्यकता है। जमीन चिन्हित कर ली गई है। निजी लैंड होने के कारण इसके मालिक से सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी।

दिलशाद गार्डन से शहीदनगर तक रूट क्लीअर
जीडीए ने शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन जुटा ली है। जीडीए ओएसडी एसपी गुप्त ने बताया कि शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के लिए दोनों साइड पर 24गुणे 30 वर्गमीटर के दो भूखंड प्राधिकरण ने निजी व्यक्ति से खरीद लिए हैं। दिलशाद गार्डन से शहीदनगर तक मेट्रो रूट पर दुकानदारों से बृहस्पतिवार को समझौता चुका है। अब दिलशाद गार्डन से शहीद नगर तक और स्टेशन की जमीन क्लीअर हो गई है।

श्याम पार्क में अभी भी अड़चन
श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन की राह में नौ दुकानों और 8 कमरों की अड़चन अभी भी बरकरार है। जीडीए अधिकारी लोगों से बातचीत कर रहे हैं। श्याम पार्क स्टेशन की डिजाइन में भी कुछ परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें