जिले के 102 नंबर एंबुलेंस सेवा पर अब जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस में जीपीएस लगाने का काम शुरू कर दिया है।
जिले में पहली बार इसकी शुरुआत की जा रही है। इसका मकसद मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस पर सीधे विभाग के अधिकारियों की नजर होगी।
बता दें कि जिले के स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में 19 एंबुलेंस है। जिसमें तीन एडवांस लाइफ स्पोर्ट और बाकी बेसिक लाइफ स्पोर्ट है। जीपीएस सिस्टम के माध्यम से कॉल सेंटर डेली मॉनिटरिंग करेगी।
इससे प्रत्येक वाहनों का लेखा-जोखा रखना संभव हो जाएगा। वाहन कितने किमी तक चला? कहां-कहां गया से संबंधित विवरणी प्रत्येक दिन प्राप्त होगी।
इसके अलावा कंट्रोल रूम में जीपीआरएस ट्रेकर भी लगाए जाएंगे। ट्रेकर पर हर गाड़ी नंबर के हिसाब से उसकी लोकेशन का पता चलता रहेगा।
सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिशभनोई ने बताया कि निजी कंपनी को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। जल्द ही सभी एंबुलेंस में यह लगा दिया जाएगा।