प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों पर इस पेराई सत्र में चीनी पर प्रवेश कर को समाप्त कर दिया है। कर समाप्त होने के बाद बाजार में चीनी के दाम गिरेंगे।
वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि चीनी मिलें घाटे में चल रही हैं। यदि इन मिलों पर सरकार द्वारा वैट लगाया जाए तो चीनी और महंगी हो जाएगी।
इसका बाजार और ग्राहकों की जेब पर बुरा असर पड़ता। सरकार ने इस प्रभाव को खत्म करते हुए चीनी पर प्रवेश कर को खत्म कर दिया है। टैक्स खत्म होने केबाद मिलों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।
प्रांत से बाहर जाने वाली चीनी पर भी टैक्स नहीं लगेगा। इस तरह से जो चीनी मार्केट में आएगी वह सस्ती बिकेगी। ग्राहकों के साथ घाटे में चल रही चीनी मिल को फायदा होगा।