फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ला रही है ढेरों नौकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार मई में युवाओं को ढेर सारी नौकरी के अवसर देने की तैयारी में है। दिल्ली सरकार के विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए  कवायद तेज की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभागों के प्रमुखों को एक पत्र भेजकर रिक्तियों की संख्या और मैनपावर की जरूरत की सूचनाएं 30 अप्रैल तक मंगाई हैं।

शिक्षा विभाग, डीटीसी, परिवहन विभाग समेत तमाम विभागों में काफी पद रिक्त हैं। शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर, डीटीसी में कांट्रैक्ट ड्राइवर, कंडक्टर, परिवहन विभाग में एनफोर्समेंट के खाली पदों को भरने की मांग अक्सर उठती रही है।
विज्ञापन

इन विभागों में होंगी नौकरियां

हाल ही में अंबेडकर जयंती पर भी एससी, एसटी के रिक्त पदों को जल्द भरने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। इतना ही नहीं विभाग के टॉप अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रोडक्टिविटी देने के लिए मैनपावर की जरूरत बताई है।

उसी को ध्यान में रखते हुए डीएसएसएसबी मई में बड़े स्तर पर रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। डीएसएसएसबी ने विभाग प्रमुखों, स्थानीय निकाय और स्वतंत्र निकाय के प्रमुखों को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।

अब साल में एक बार ही रिक्तियों की सूचना जारी की जाएगी। चाहे किसी भी पद के लिए भर्ती की जरूरत है।
विज्ञापन

एक बार ही जारी होगी रिक्तियों की सूचना

डीएसएसएसबी ने विभाग प्रमुखों, स्थानीय निकाय और स्वतंत्र निकाय के प्रमुखों को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। अब साल में एक बार ही रिक्तियों की सूचना जारी की जाएगी। चाहे किसी भी पद के लिए भर्ती की जरूरत है।

अगर 30 अप्रैल तक विभाग या एजेंसी की तरफ से भर्ती के लिए डीएसएसएसबी को सूचना नहीं मिली तो 2015 की बजाय संबंधित विभाग के पदों के लिए 2016 में प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

उल्लेखनीय है है कि मई के अंतिम सप्ताह में दिल्ली का बजट सत्र भी होना है। यही वजह है कि बजट में रिक्त पदों को भरने के प्रावधान को भी शामिल किया जाए। वहीं दिल्ली सरकार के तमाम विभाग को री-स्ट्रक्चर करने के लिए समीक्षा भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें