फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ग्रामीण और शहरी इलाके के बीच खत्म होगा अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

दिल्ली के गांवों के लिए कुल 760 करोड़ रुपये की 854 विकास परियोजनाएं लॉन्च की गई हैं। इन परियोजनाओं की मदद से ग्रामीण और शहरी इलाके के बीच विकास के अंतर को समाप्त करने का प्रयास होगा। गांवों की सड़कें, गलियां, सामुदायिक केंद्र, स्कूल, पार्क, नए जिम बनाए जाएंगे। उम्मीद है इससे ग्रामीण इलाके शहरी इलाकों से अधिक आकर्षक बनेंगे।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली में रोहिणी के पूठ खुर्द से द ग्रामोदय अभियान (डीजीए) के तहत 50 गांवों में अबतक पूरी हुईं 81 विकास परियोजनाएं लोगों को सौंपीं। इनमें सड़कें, कई चौपाल, सामुदायिक भवन नए सिरे से बनाए गए हैं। कई पार्कों को नए सिरे से तैयार किया गया। कई खाली जगहें, जहां पहले धूल उड़ती थी, इन्हें हरित क्षेत्र में तब्दील किया है। खासकर महिलाओं, बच्चों के लिए बेहतर स्थान विकसित हुआ है। पार्कों में आधुनिक तकनीक वाले ओपन जिम लगाए हैं। इनमें से कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। कार्यक्रम में मंत्री रविंद्र इंद्रज सिंह, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार चौहान, मुख्य सचिव धर्मेंद्र और डीडीए के वाइस चेयरमैन एन सरवण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच जोन में पूरे हुए विकास के काम
इन 81 परियोजनाएं दिल्ली के पांच जोन में फैली हैं। द्वारका में 16, पूर्वी दिल्ली में 10, नरेला में 13, उत्तरी दिल्ली में 20 और रोहिणी में 22 परियोजनाएं शामिल हैं। उत्तर दिल्ली के गांव पूठ खुर्द, भलस्वा, होलंबी खुर्द, तिग्गीपुर, घोगा, सन्नोठ, बांकनेर, होलंबी कलां, नरेला और मोहम्मदपुर माजरी में चौपाल, सामुदायिक हॉल और बहुउद्देशीय केंद्रों को नए सिरे से बनाया है। पुरानी सीमापुरी और कराला में ओपन जिम बनाए हैं। पार्कों को नए रूप मिले हैं। सड़कें, सार्वजनिक स्थान, चौपाल नए सिरे से व्यवस्थित हुए हैं। ये काम डीडीए ने पूरे किए हैं।

पीएम का सपना, दिल्ली हो सबसे आगे : वीके सक्सेना
इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा, पीएम मोदी का सपना है कि दिल्ली देश में सबसे आगे हो। उसी के हिसाब से विकास चल रहा है। दिल्ली सरकार पूरा सहयोग दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काम की सराहना की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास को और गति मिली है। डीडीए, दिल्ली नगर निगम और सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग भी मेहनत कर रहे हैं।

सालों तक गांवों को नजरंदाज किया : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, सालों तक गांवों की बुनियादी जरूरतें जैसे सड़क, स्कूल और सामुदायिक हॉल को नजरअंदाज किया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के गांवों का दौरा कर समस्याएं देखीं और डीडीए के जरिए इन परियोजनाओं को पूरा कराया। अब दिल्ली के गांव विकास से दूर नहीं होंगे। गांवों के विकास में खर्च के लिए उन्होंने बजट में 1000 करोड़ रुपये अलग से रखे हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले शुरू हुआ ग्रामोदय अभियान
ग्रामोदय अभियान दिसंबर 2023 में शुरू हुआ। इसके लिए 960 करोड़ रुपये की ग्राम सभा क्षेत्र निधि डीडीए को हस्तांतरित की गई। अब तक 760 करोड़ रुपये की 854 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें डीडीए की 156 परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें सड़क निर्माण, श्मशान घाट, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, पार्क और खेल मैदान शामिल हैं। इसके अलावा मार्च 2024 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 41 गांवों में पीएनजी कनेक्शन दिये थे। अब 241 गांवों में कनेक्शन मिल गए हैं। ये परियोजनाएं दिल्ली के गांवों में जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें