फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वाहन चोरी करने वाला हकला घोड़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम जिला पुलिस ने की कार्रवाई, बदमाश पर 60 से अधिक वाहन चोरी और सेंधमारी के मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने करीब 15 साल से दिल्ली से वाहनों की चोरी करने वाले हकला घोड़ा गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी मुकेश उर्फ हकला के रूप में हुई है। 60 से अधिक मामलों में शामिल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तीन कार और एक कार की नंबर प्लेट बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि पुलिस ने बदमाश की धर पकड़ के लिए पंजाबी बाग की ओर जाने वाले मादीपुर मेट्रो स्टेशन और शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच रोहतक रोड के सर्विस रोड पर निगरानी बढ़ाई। रोहतक रोड सर्विस रोड पर किआ सेल्टोस कार के साथ दिखाई देने पर मुकेश को पीछा कर पकड़ा गया। उसने वह कार शालीमार बाग से चुराई थी। उसकी निशानदेही पर दो और चोरी की कारें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह मूलत: बाबा कॉलोनी सोनीपत, हरियाणा का निवासी है। वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। शुरुआत में उसने टैक्सी चालक का काम किया। इस दौरान वह सक्रिय वाहन चोरों के संपर्क में आया और 2011 से वाहन चोरी करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें