फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दोस्त के भरोसे छोड़ी थी पत्नी, उसी ने किया रेप

Sun, 06 Sep 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
समयपुर बादली इलाके में 21 वर्षीय महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूलत: कोलकाता की रहने वाली 21 वर्षीय महिला समयपुर बादली इलाके में रहती है। महिला का पति बेलदार है और कुछ दिन पहले ही दंपति इस इलाके में आकर रहने लगा है।

पीड़िता के मुताबिक फिलहाल उसका पति अपने गांव गया हुआ है। गांव जाने से पूर्व उसने अपने दोस्त राजू (33) को पत्नी की देख रेख करने को कह गया था।

महिला के मुताबिक शुक्रवार शाम राजू उसके घर आया और उसे खाना खिलाने के लिए बाहर ले गया। जहां राजू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

खाना खिलाने के लिए लेकर गया बाहर

महिला ने वहां से सीधे थाने पहुंचकर राजू के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि राजू ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसे फंसाया है। महिला ने उससे कहा कि उसका पति उससे प्यार नहीं करता है।

यह बात कहकर उसने साथ रहने की इच्छा जताई लेकिन जब आरोपी ने उससे शादीशुदा होने और दो बच्चों के पिता होने की बात कही तो उसने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। राजू इलाके में बोतल बंद पानी सप्लाई करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें