फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में रातभर बांट जोहता रहा वन विभाग, नहीं आया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए की तलाश में परिसर में लगे कैमरे में नील गाय हुई ट्रैप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पूरी रात तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी रही। तेंदुआ तो नहीं उनको नील गाय जरूर दिख गई। वन विभाग ने जेएनयू परिसर में पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगा रखे है। साथ ही परिसर में वन विभाग की टीम भी तैनात है।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कैमरों में भी तेंदुआ कहीं कैद नहीं हुआ लेकिन उसकी जगह नील गाय जरूर कैमरे में देखने को मिली। विभाग की ओर से लगाए गए पिंंजरे भी खाली हैं। विभाग अभी एक हफ्ते तक लगातार निगरानी करेगा। एहतियात के तौर पर दो कैमरे गोदावरी हॉस्टल और दो कैमरे अरावली गेस्ट हाउस के आसपास लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात छात्र ने तेंदुआ देखने की शिकायत की थी

कावेरी हॉस्टल के एक छात्र ने अरावली गेस्ट हाउस के पास परिसर में शुक्रवार देर रात को तेंदुआ देखने का दावा किया था। इसके बाद से जेएनयू में दहशत का माहौल है। आनन-फानन में प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए। वहीं, जेएनयू के एक अधिकारी ने कहा कि परिसर में सिवेट बिल्लियां भी है। यह बिल्ली सामान्य बिल्ली से अलग होती है। इनकी तादाद परिसर में 18-19 के करीब है। शायद छात्र तेंदुए की जगह यह बिल्ली देखकर घबरा गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें