फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः विदेशों से पैसे नहीं आ पाने से परिजन भूखे रहने पर मजबूर

Sun, 29 Mar 2020 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के बीच भारत से विदेश और विदेश से भारत के लिए धन का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। लोग विदेशों में रहने वाले अपने बच्चों को पैसे नहीं भेज पा रहे हैं तो विदेश में रहने वाले लोग भारत में अपने परिजनों को पैसे भेज पा रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में इन लोगों के सामने भूखे रहने के अलावा कोई चारा नहीं है। दिल्ली के सैदुल्लाजाब में रहने वाली ऐसी ही एक बुजुर्ग महिला को दिल्ली पुलिस ने खाने का सामान पहुंचाया और वित्तीय मदद की। अमर उजाला की पड़ताल में ऐसे कई केस मिले।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सैदुल्लाजाब के पर्यावरण कांप्लेक्स में रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग रितु मेनन का बेटा इंग्लैंड में रहता है। कोरोना के प्रकोप के कारण वह उनको पैसे नहीं भेज पाया। उनके पास खाने-पीने को कुछ नहीं था। 
विज्ञापन


उन्होंने थानाध्यक्ष मैदानगढ़ी को उनके मोबाइल पर फोन कर परेशानी बताई। थानाध्यक्ष ने बीट स्टाफ को उनके घर भेज आटा, चावल, चीनी, तेल व खाने-पीने का सामान पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए इनकी वित्तीय सहायता भी की।

उधर, करोल बाग में रहने वाले मदनलाल की बेटी कनाडा में रहती है। वह शनिवार को बेटी को पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक गए थे। बैंक ने पैसा ट्रांसफर करने से मना कर दिया। 

ऐसे में मदनलाल ने कनाडा में रहने वाले एक जानकार से बात की और उनके माध्यम से बेटी के पास पैसे पहुुंचाए। बताया जा रहा है कि कोरोना के चलते बैंक में पैसे का ट्रांसफर बंद कर दिया गया है। नेट बैंकिंग से भी लोगों को पैसा ट्रांसफर करने में परेशानी हो रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ऐसे सभी लोगों की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें