फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भयाः फांसी की तारीख से 3 दिन पहले तिहाड़ जेल पहुंचेगा जल्लाद 

Mon, 16 Mar 2020 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों की 20 मार्च को होने वाली फांसी से तीन दिन पहले तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा जल्लाद। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस बार जल्लाद को तीन दिन पहले बुलाने का फैसला किया है। जेल प्रशासन ने इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया है। माना जा रहा है कि जेल प्रशासन को यह उम्मीद है कि कानूनी विकल्प खत्म होने से इस बार दोषियों की फांसी तय है। जल्लाद के पहले आने से फांसी का तैयारी करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि इस बार जल्लाद को 17 मार्च को ही आने के लिए कहा गया है। 20 मार्च को निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख तय है। ऐसे में जल्लाद के तीन दिन पहले पहुंचने से फांसी की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही जल्लाद की उपस्थिति में दो दिन तक फांसी का ट्रायल किया जाएगा। 



इससे पूर्व तीन बार फांसी की तारीख टली है और इस दौरान जल्लाद को दो दिन पहले जेल में बुलाया जाता था। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि निर्भया के दोषियों के कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। ऐसे में इस बार तय तारीख 20 मार्च को ही दोषियों को फांसी पर लटकाना जाना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें