उत्तरी-पूर्वी जिले के हिंसा प्रभावित खजूरी इलाके में रविवार को अमन कमेटी की ओर से शांति मार्च निकाला गया। मार्च में पुजारी और इमाम ने शामिल होकर लोगों को सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। खजूरी चौक से शुरू हुआ मार्च श्रीराम कॉलोनी व खजूरी खास सहित कई इलाकों से निकाला। मार्च के साथ पुलिस का दस्ता भी साथ रहा।